जूनियर वर्ग में भूमिका कुशवाह और सीनियर वर्ग में अनुष्का अग्रवाल रहीं प्रथम
हाथरस। युवा जोश (ग्रुप) चेरेटेबिल सोसाइटी रजि. हाथरस द्वारा हरियाली तीज महोत्सव के अवसर पर रविवार को सेंट जॉन्स स्कूल, मोहनगंज घंटाघर, हाथरस में भव्य मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संस्था अध्यक्ष योगेश वार्ष्णेय (सहपऊ वाले) के नेतृत्व में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. श्वेता वर्मा एवं वंदना वार्ष्णेय ने फीता काटकर किया। इसके उपरांत सुचेता जॉन एवं निधि गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।
प्रतियोगिता में जूनियर एवं सीनियर वर्ग को मिलाकर कुल 82 युवतियों ने प्रतिभाग किया। सभी प्रतिभागियों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए आकर्षक मेंहदी लगाई। प्रतिभागियों को मेंहदी लगाने के लिए 40 मिनट का समय दिया गया। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका रश्मि मिश्रा, तन्नू सैनी एवं कृति वार्ष्णेय ने निभाई। निर्णायकों ने प्रतिभागियों द्वारा लगाई गई मेंहदी की सराहना करते हुए उनकी प्रतिभा की प्रशंसा की।

प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में भूमिका कुशवाह ने प्रथम, वर्षा कटारा ने द्वितीय तथा नव्या वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सीनियर वर्ग में अनुष्का अग्रवाल प्रथम, साधना वार्ष्णेय द्वितीय तथा अंशी वार्ष्णेय तृतीय स्थान पर रहीं।
कार्यक्रम में समाजसेविका दीप्ति वार्ष्णेय ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए युवा जोश ग्रुप द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं रचनात्मक कार्यों की सराहना की।
संस्था की ओर से प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों को प्रमाण पत्र, गिफ्ट एवं अन्य उपहार प्रदान किए गए। उपहार पाकर प्रतिभागियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इसके साथ ही युवा जोश ग्रुप टीम द्वारा समाजसेवियों एवं सहयोगियों का सम्मान भी किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में फेम जिलाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, अनिल वार्ष्णेय तेल वाले, दीपक शर्मा (नेकी की दुकान), ऋषि वार्ष्णेय एवं हिमांशु वार्ष्णेय सहित अन्य गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर युवा जोश ग्रुप द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सराहना की और संस्था के सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की।
कार्यक्रम में डॉ. अनुभव, पराग वार्ष्णेय, योगेश वार्ष्णेय, अनिल वार्ष्णेय, लक्ष्मी गुप्ता, मीरा पाठक, महादेव शरण अटल, राहुल गर्ग, चंदन वार्ष्णेय, मोहित वार्ष्णेय, हेमंत गुप्ता, छवि, तान्या, सोनिया अग्रवाल, प्रिया शर्मा, कुश, हिमानी, वैभव, सचिन, गिर्राज, प्रभात, रवि वार्ष्णेय, सौरभ शर्मा, स्वाति सोनी एवं विकास शर्मा (फोकस अल्ट्रासाउंड) सहित युवा जोश ग्रुप टीम के सदस्य एवं समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में संस्था अध्यक्ष योगेश वार्ष्णेय एवं अनिल वार्ष्णेय द्वारा प्रतिभागियों को उपहार वितरित किए गए। आयोजकों ने सभी अतिथियों, निर्णायकों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।









