रोटरी क्लब हाथरस फ्रेंड्स का 15वाँ अधिष्ठापन समारोह भव्यता से मनाया : संगठन की शक्ति रोटरी को विश्वभर में समाजसेवा में अग्रणी बनाती है-राजीव मित्तल

हाथरस। रोटरी क्लब हाथरस फ्रेंड्स का 15वाँ अधिष्ठापन समारोह अग्रवाल सेवा सदन में भव्य रूप से आयोजित किया गया। समारोह में आगामी मंडलाध्यक्ष रो. राजीव मित्तल ने कहा कि रोटरी के माध्यम से समाज के प्रति सेवा और समर्पण का जो संकल्प रोटरी साथियों ने स्थापित किया है, उसे निरंतर बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है।
समारोह में आगामी मंडल अध्यक्ष रो. राजीव मित्तल ने कहा कि हम सभी का प्रयास रहता है कि अपने नगर, देश तथा पूरे विश्व में पीड़ित मानवता की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहें। यही संगठन की शक्ति रोटरी को विश्वभर में समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी बनाती है।


विशिष्ट अतिथि रो. विनय कृष्ण मंडलाध्यक्ष नॉमिनी ने शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने, क्लब स्तर पर सदस्यता वृद्धि तथा नारी शिक्षा के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों की बालिकाओं के उत्थान के लिए अधिक कार्य करने पर बल दिया। इससे पूर्व निवर्तमान अध्यक्ष रो.तनुज गर्ग ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष रो. ऋषि बिंदल को तथा निवर्तमान सचिव रो. रजत गोयल ने नवनिर्वाचित सचिव रो. अनुराग माहेश्वरी को कॉलर पहनाकर पदभार ग्रहण कराया।
निवर्तमान सचिव रो.रजत गोयल ने वर्ष 2025-26 की कार्य-रिपोर्ट प्रस्तुत की। वहीं नवनिर्वाचित अध्यक्ष रो. ऋषि बिंदल ने नए सत्र की कार्ययोजना सभी के समक्ष रखी। कार्यक्रम में क्लब के संस्थापक अध्यक्ष रो.संजीव अग्रवाल ने स्वागत भाषण देकर सभी अतिथियों का अभिनंदन किया। समारोह को पूर्व मंडलाध्यक्ष डॉ. एस. के. राजू पूर्व मंडलाध्यक्ष. अरुण जैन व पूर्व मंडलाध्यक्ष मुकेश सिंघल एवं पूर्व मंडलाध्यक्ष नीरव निवेष अग्रवाल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन रो. कुशाग्र जोशी एवं रो.संजीव अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया।
समारोह में अलीगढ़ से तरुण सक्सेना, आलोक चतुर्वेदी, तिपेश पवार, राजीव अग्रवाल, नवीन गुप्ता, डॉ. राजीव गर्ग, देवेश अग्रवाल, अतुल अग्रवाल सहित क्लब के हरीश खंडेलवाल, रतन अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, प्रवीन अग्रवाल, लिरिल सिंघल, पीयूष गुडिहा, मनीष गोयल, संजीव कुमार अग्रवाल. पारस गर्ग, अभिषेक कुलश्रेष्ठ, पवन अग्रवाल, डॉ. अनुराग उपाध्याय, भगवत स्वरूप गर्ग, आर.सी. नरूला, जितेश गोयल, राघव अग्रवाल, गौरव मोहता, अंकित, कमलकांत दोबरावाल, सुरेश, सुनील, गौरव, गिरीश, हर्ष, प्रशांत, नीरज, पंकज, प्रेम, शैलेंद्र, राजकुमार, सचिन.सचिन गोयल, तुषार अग्रवाल, संजय गर्ग, शिवम अग्रवाल, वरुण गोयल, यश गोयल सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment