चमत्कारी गणेश जी महाराज मन्दिर पर राम पार्टी जिलाध्यक्ष ने की महाआरतीःस्वागत

हाथरस। हरियाली तीज के अवसर पर शहर के बहुत ही प्रसिद्ध मंदिर श्री चमत्कारी गणेश महाराज के नाम से प्रख्यात होली वाली गली में सावन माह पर पहले बुधवार को श्री गणेश मित्र मंडल द्वारा श्री चमत्कारी गणेश जी मंदिर पर विशाल व भव्य फूल बंगला हरियाली सहित व प्रसादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ ही कार्यक्रम में भव्य विशाल आरती 51 दीपो के साथ राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम) पार्टी के बैनरतले की गई।


प्रसिद्ध मंदिर श्री चमत्कारी गणेश महाराज पर यह भव्य आरती राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम) पार्टी जिलाध्यक्ष विजय कुमार शर्मा व जिला उपाध्यक्ष दीनदयाल शर्मा दीनू पंडित द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सावन माह की भव्य विशाल आरती के बाद श्री गणेश मित्र सेवा मंडल के अध्यक्ष मनीष कुलवाल व उनकी कमेटी द्वारा राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम) पार्टी के सभी पदाधिकारियों का फूल माला व पटका पहना कर भव्य स्वागत किया गया।


इस मौके पर जिलाध्यक्ष विजय कुमार शर्मा, जिला महासचिव व प्रभारी निशांत उपाध्याय, संजीव गोयल पूर्व भाजपा विस्तारक, जिला उपाध्यक्ष पूनम शर्मा, जिला उपाध्यक्ष दीनदयाल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अरुण शर्मा, जिला मंत्री मनोज उपाध्याय, जिला मंत्री प्रदीप शर्मा, नगर उपाध्यक्ष महिला मोर्चा गुड़िया चैधरी, जयनारायण शर्मा नगर कार्यकारणी सदस्य आदि मौजूद थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment