हाथरस। विज्ञान के क्षेत्र में रुचि रखने वाले स्कूली छात्रों के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। विद्यार्थी विज्ञान मंथन (टटड) 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। विज्ञान भारती, एनसीईआरटी, शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार एवं राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद के सहयोग से आयोजित होने वाली भारत की सबसे बड़ी विज्ञान प्रतिभा खोज परीक्षा में कक्षा 6 से 11 तक के छात्र भाग ले सकते हैं। परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन माध्यम से 16 नवंबर से 21 नवम्बर के बीच किया जाएगा।
इच्छुक छात्र अअउ.वतह.पद पर जाकर 200 रुपए के शुल्क के साथ 30 सितंबर तक पंजीकरण कर सकते हैं। परीक्षा घर या स्कूल से ऑनलाइन दी जा सकती है। इसके लिए वीवीएम के ऐप का उपयोग किया जाएगा।
परीक्षा का मुख्य उद्देश्य छात्रों में विज्ञान के प्रति रुचि विकसित करना तथा वैज्ञानिक सोच वाले छात्रों की पहचान कर उन्हें आगे बढ़ाना है। यह परीक्षा देश की 14 भारतीय भाषाओं में आयोजित की जाएगी और यह भारत की पहली डिजिटल प्रतिभा खोज परीक्षा मानी जाती है।
यह परीक्षा भारत की राष्ट्रीय स्तर की विज्ञान प्रतिभा खोज परीक्षा है। इसका पाठ्यक्रम वेबसाइट अअउ.वतह.पद पर उपलब्ध हो चुका है। छात्र इस परीक्षा को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे के बीच किसी भी समय दे सकते हैं। पहले स्तर (जिला स्तर) का परिणाम 30 नवम्बर 2026 को घोषित किया जाएगा।
इस परीक्षा के लिए सीबी एससीई, केन्द्रीय विद्यालय संगठन, नवोदय विद्यालय समिति तथा डिपार्टमेंट ऑफ स्कूल एजुकेशन एंड लिटरेसी के द्वारा अपने पत्र जारी कर दिए गए हैं।
परीक्षा के जिला समन्वयक गौरव पाठक ने बताया कि विजेताओं को नकद पुरस्कार, प्रमाणपत्र, भारत सरकार की छात्रवृत्तियां, और प्रसिद्ध वैज्ञानिक संस्थानों में प्रशिक्षण जैसे लाभ मिलेंगे।
इसमें छात्रों को प्ैत्व्ए क्त्क्व्ए ब्ैप्त्ए ठ।त्ब्ए प्प्ज् जैसी संस्थाओं में 1 से 3 सप्ताह का सृजन प्रशिक्षण मिलेगा। इसके साथ ही उन्हें राष्ट्रीय वैज्ञानिकों से सीधा संवाद करने का अवसर भी मिलेगा।
इसी योजना में भास्कर छात्रवृत्ति के तहत विज्ञान के क्षेत्र में प्रतिभाशाली छात्रों को प्रोत्साहित किया जाएगा जिससे वे अपने जीवन में एक नई ऊंचाई तक पहुंच सकें।









