हाथरस। श्री अग्रवाल सभा के दिवार्षिक कार्यकाल हेतु चल रही चुनावीं सरगर्मियां तेज हो गई है और कल 5 अगस्त तक आवेदन की अंतिम तिथि होने पर अग्र बन्धुओं द्वारा तमाम पदों के लिए अलग-अलग आवेदन किए गए हैं। वही आज नामांकन पत्रों की जांच की गई और जो नामांकन पत्र वैध पाए गए, उन्हें आज घोषित किया गया है। जबकि एक नामांकन पत्र को निरस्त कर दिया गया है।
श्री अग्रवाल सभा के द्धिवार्षिक कार्यकाल हेतु पहली बार अपनाई गई स्पष्ट व पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया के तहत चुनाव कमेटी का गठन किया गया था और चुनाव कमेटी द्वारा चुनाव के नियम व मानक निर्धारित करते हुए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की गई और चुनाव कार्यक्रम के तहत कल 5 अगस्त तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी और कल नामांकन के अंतिम दिन अग्रवाल समाज के तमाम लोगों द्वारा अलग-अलग पदों के लिए चुनाव कमेटी के समक्ष अपने-अपने नामांकन दाखिल किए गए थे और नामांकन पत्रों की आज चुनाव कमेटी द्वारा जांच पड़ताल की गई और जांच पड़ताल में एक नामांकन पत्र वैध न पाए जाने पर उसे निरस्त कर दिया गया है। जबकि सही पाए गए नामांकन पत्रों की सूची आज जारी कर दी गई है।। श्री अग्रवाल सभा की चुनाव कमेटी द्वारा बताया गया है कि नामांकन पत्र निम्न पदों के लिए सही पाए गए हैं और एक नामांकन पत्र निरस्त किया गया है।जो नामांकन पत्र सही पाए गए हैं, उनमे अध्यक्ष पद के लिए दीनदयाल गोयल मेडिकल वाले , राकेश बंसल मैटल वाले, अनिल अग्रवाल चूरन वाले , महामंत्री पद के लिए प्रदीप कुमार बंसल ,मनोज कुमार अग्रवाल किराना वाले, मनोज बूटिया रामोजी वाले, कोषाध्यक्ष पद के लिए श्याम कुमार अग्रवाल ,संजय कुमार टालीवाल,वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए राजेश अग्रवाल रामजी गारमेंट वाले,गौरव बाबू बॉबी, राजेश कुमार तायल, अनूप कुमार अग्रवाल उदय केमिकल, अनुज अग्रवाल एडवोकेट, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए लोकेश अग्रवाल, मनीष मित्तल ऊन वाले, मंत्री पद के लिए गौरव अग्रवाल संजय फार्मा , गौरव तायल , सुधीर मित्तल एवं संयुक्त मंत्री पद के लिए मुकेश बंसल जालान के आवेदन हैं।कल 7 अगस्त को नामांकन वापसी का आखिरी दिन है, उसके पश्चात जो भी प्रत्याशी रहेंगे उनके लिए 16 अगस्त को मतदान किया जायेगा।









