जन-जन का मिल रहा अपार समर्थन, बदलाव की गूंज अब हर गांव तक
सादाबाद। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर विधानसभा क्षेत्र के कस्बा के कूपा रोड स्थित उत्सव गार्डन पर 10 अगस्त को बहुजन समाज पार्टी के आयोजित होने वाले विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर बसपा के वरिष्ठ नेता डॉ. अविन शर्मा द्वारा पूरे विधानसभा क्षेत्र के गांव गांव जाकर सघन जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है और लोगों से 10 अगस्त को भारी संख्या में सम्मेलन में पहुंचने का आवाहन किया जा रहा है। वही सघन जनसंपर्क अभियान के दौरान डॉ. अविन शर्मा को सर्वसमाज का भारी जन समर्थन एवं आशीर्वाद मिल रहा है ।

बहुजन समाज पार्टी के 10 अगस्त को आयोजित होने वाले विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर बसपा के वरिष्ठ नेता डॉ. अविन शर्मा द्वारा पूरे विधानसभा क्षेत्र के गांव गांव में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है और इसी क्रम में गांव चांचपुर भटेला, भात का नगला, एदलपुर, पदू, गुमानपुर, कस्बा मुरसान के अलावा सहित विभिन्न गांवों में 10 अगस्त को आयोजित होने वाले विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर जनसंपर्क किया गया। इस दौरान बसपा के वरिष्ठ नेता डॉ. अविन शर्मा ने ग्रामीणों, युवाओं, माताओं-बहनों एवं बुजुर्गों से मुलाकात कर सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आग्रह किया।

बसपा के वरिष्ठ नेता डॉ. अविन शर्मा काे जनसंपर्क के दौरान हर गांव से अपार स्नेह, विश्वास और समर्थन मिल रहा है, जो इस बात का संकेत है कि बहुजन समाज पार्टी का कारवां लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने आवाहन करते हुए कहा कि आइए 10 अगस्त को इतिहास रचने वाले इस विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन का हिस्सा बनें और बहुजन आंदोलन को नई शक्ति प्रदान करें।सर्वजन एकता – हमारी ताकत, जनसमर्थन – हमारी पहचान। जनसंपर्क अभियान के दौरान उनके साथ बसपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की टीम साथ थी।









