भव्यता के साथ कल निकलेगा 45वां श्री जाहरवीर गोगाजी महाराज छड़ी मेला महोत्सव 36*5 दर्जनों झांकियां व बैण्ड़ होंगे आकर्षण का केंद्र :उमड़ेगी भक्तों की भारी भीड़

हाथरस। करोड़ों- करोड़ों की मनोकामनाएं पूर्ण करने वाले नीले घोड़े पर सवार बाबा श्री जाहरवीर जी गोगा जी महाराज की शहर में हर वर्ष आयोजित होने वाली विशाल व ऐतिहासिक छड़ी मेला महोत्सव शोभायात्रा कल 7 अगस्त को भारी धूमधाम के साथ शहर में आयोजित की जाएगी और इस मौके पर बाबा के भक्तों द्वारा बाबा का पूरे शहर भर में तमाम स्थानों पर आरती उतार कर स्वागत व पूजन अर्चन किया जाएगा ।। कल 7 अगस्त को शहर में आयोजित होने वाले बाबा श्री जाहरवीर गोगा जी महाराज के विशाल 45 वें छड़ी मेला महोत्सव को लेकर आज सादाबाद गेट स्थित अग्रवाल धर्मशाला पर आयोजित प्रेस वार्ता में मेला अध्यक्ष विष्णु कुमार वार्ष्णेय ई रिक्शा वाले, महामंत्री मोहनलाल वार्ष्णेय डिश वाले व कोषाध्यक्ष योगेश शर्मा डिश वालों द्वारा बताया गया है कि 45वें श्री जाहरवीर गोगाजी महाराज छड़ी मेला महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर मेला समिति के अध्यक्ष विष्णु कुमार वार्ष्णेय ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि इस वर्ष बाबा श्री जाहरवीर गोगाजी महाराज का 45वां छड़ी मेला महोत्सव अत्यंत भव्य एवं श्रद्धापूर्ण वातावरण में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कल 7 अगस्त शुक्रवार को दोपहर 4 बजे लाला के नगला स्थित बाबा श्री जाहरवीर गोगाजी महाराज मंदिर से मेले का शुभारंभ होगा। यह विशाल शोभायात्रा शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर निकलेगी तथा रात्रि में अंगुमल धर्मशाला सादाबाद गेट पर इसका समापन होगा।। उन्होंने बताया है कि विशाल छड़ी मेला महोत्सव में इस बार जहां कई बैण्ड़ व झांकियां शामिल होंगे। वही मेला में दिल्ली के लंगूर, आगरा के बैण्ड़, एटा की काली माता झांकी आदि भव्य झांकियां शामिल होंगी।

उन्होंने बताया है कि मेला महोत्सव का शुभारंभ सादाबाद के पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर किया जाएगा। इसके उपरांत बाबा का भव्य जागरण आयोजित किया जाएगा।। प्रेस वार्ता में श्री जाहरवीर कमेटी सेवा समिति के अध्यक्ष आनंद वार्ष्णेय बाबा द्वारा बताया गया है कि श्री जाहरवीर गोगा जी महाराज के मेला महोत्सव का शुभारंभ वर्ष 1982 से लगातार विधिवत होता चला आ रहा है और इस बार यह महोत्सव 45 वां महोत्सव है। उन्होंने बताया कि बाबा जाहरवीर जी के दर्शनों के लिए कल विशाल शोभायात्रा में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ेगी।
मेला समिति के अध्यक्ष विष्णु कुमार वार्ष्णेय ने बताया कि इस बार मेले में तीन दर्जन से अधिक आकर्षक धार्मिक एवं सांस्कृतिक झांकियां शामिल होंगी, जिनका दर्शन कर श्रद्धालु एवं नगरवासी भक्तिभाव से सराबोर होंगे। वहीं 8 अगस्त को सांय 6 बजे से अंगूमल धर्मशाला सादाबाद गेट पर बाबा श्री जाहरवीर गोगा जी महाराज के भव्य फूल बंगला श्रृंगार दर्शन तथा बाबा की प्रसादी का विशाल आयोजन किया जाएगा, जिसमें अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से सहभागिता करने की अपील की गई है।
प्रेस वार्ता में समिति के अध्यक्ष विष्णु कुमार वार्ष्णेय के अलावा मोहनलाल वार्ष्णेय, योगेश शर्मा, ललित कुमार, पवन कुमार गुप्ता, योगेश वार्ष्णेय (सहपऊ वाले), लव कुमार वार्ष्णेय, मोहनलाल गोस्वामी, अनिल वार्ष्णेय, चंदन, मोहित, दीपक शर्मा , नीरज जैसवाल, तुलसी गोस्वामी , राकेश गुप्ता, आनंद वार्ष्णेय, योगेश शानू, सहित समिति के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।समिति ने नगरवासियों एवं श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मेले में पहुंचकर बाबा श्री जाहरवीर गोगाजी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करें तथा इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment