खेत में पेड़ पर लटका मिला 27 वर्षीय युवक का शव , मची सनसनी : परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला भूड़ में गुरुवार को एक 27 वर्षीय युवक का शव खेत में नीम के पेड़ पर फांसी का फंदे पर लटका मिला । जिससे क्षेत्र में सनसनी मच गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। घटना की सूचना पाकर परिजन एवं पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।


बताया जाता है कि गांव नगला भूड़ निवासी 27 वर्षीय सत्यपाल पुत्र विजयपाल बुधवार की रात्रि को 8 बजे करीब अपने घर से निकला था। जिसके बाद वह घर नहीं लौटा। गुरुवार की सुबह उसका शव गांव के बाहर एक खेत में पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। शव को देख गांव में खलबली मच गई। मौके पर ग्रामीणों की जमा हो गई। ग्रामीणों ने मामले की सूचना मृतक के परिजनों को दी। सूचना पाकर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जायजा लिया ।

पुलिस ने युवक के शव को पेड़ से उतरवाकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। मृतक सत्यपाल पांच भाइयों में सबसे छोटा था। वह अपने पिता के साथ खेती-बाड़ी का कार्य करता था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। असमय उसकी मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिजनों ने हत्या कर शव पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल युवक द्वारा यह कदम उठाने के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment