आरोपी घर में रखे बक्से का ताला तोड़कर नगदी एवं आभूषण भी ले गए:आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
सिकंदराराऊ । कस्बा पुरदिलनगर के एक मोहल्ला निवासी 15 वर्षीय किशोरी को नामजद अपने साथ बहला फुसलाकर ले गए। आरोपी घर में रखे बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखी नगदी एवं आभूषण भी अपने साथ ले गए । पीड़िता किशोरी की मां ने कोतवाली में न्यायालय के आदेश पर आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मोहल्ला निवासी किशोरी की मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 22 जून की सुबह 9 बजे करीब उसकी 15 वर्षीय पुत्री घर पर अकेली थी । किशोरी को घर पर छोड़कर परिजन तारीख करने को जिला न्यायलय में गए थे। इस दौरान आरोपी जगतपाल, राहुल पुत्रगण हरनाम सिंह, प्रवीन,दामोदर , ममता पुत्री हरनाम सिंह,सोनू ,अमन व गुलाबों देवी पत्नी कप्तान सिंह निवासीगण नरोरा थाना आवागढ़ जनपद एटा उसकी पुत्री को अपने साथ बहला फुसलाकर ले गए। आरोपी घर में रखे बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे 50 हजार रुपए नगद एवं आभूषण भी अपने साथ ले गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस किशोरी की तलाश में जुट गई है ।









