सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव बसई में नामजदों ने घर में घुसकर एक युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव रामपाल सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह 29 जुलाई की शाम 7 बजे करीब अपने घर में बैठा हुआ था। तभी गांव के ही मदनलाल पुत्र साहब सिंह, देवेश पुत्र मदनलाल, गोविंद पुत्र कल्लन घर में घुस आए और गाली गलौज करने लगे। जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर लाठी डंडों एवं सरिया से हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।









