दो कांवड़ियों को बाइक ने मारी टक्कर:घायल:रैफर

दोनों कांवड़ियां सड़क किनारे बैठकर कर रहे थे विश्राम

सिकन्द्राराऊ। कोतवाली क्षेत्र के हाथरस मार्ग स्थित गांव बस्तोई के निकट बीती रात एक तेज रफ्तार बाइक ने दो कांवड़ियों को टक्कर मार दी ।हादसे में दोनों कांवड़िये गंभीर रूप से घायल हो गए । मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन फानन में घायल कांवड़ियों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां से हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया ।


बताया जाता है जपनद आगरा के अछनेरा निवासी पवन (22 वर्ष) और सूरज (21 वर्ष) कासगंज के सोरों गंगा घाट से गंगाजल भरकर कांवड़ लेकर शुक्रवार की रात्रि को वापस लौट रहे थे। रात्रि 10 बजे करीब रास्ते में थकान होने पर दोनों युवक बस्तोई के पास सड़क किनारे बैठकर विश्राम कर रहे थे। तभी पीछे से आ रही एक बाइक ने दोनों कावंड़ियों में टक्कर मार दी । जिससे दोनों कांवड़िये गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बाइक समेत मौके से भाग जाने में सफल रहा। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।। घटना की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों घायल कांवड़ियों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया । जहां से चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायल कांवड़ियों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया । कांवड़ मार्ग पर हुए हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। शासन द्वारा कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित संपन्न कराने को कड़े निर्देश भी जारी किए गए हैं ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment