हाथरस। इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस रॉयल का 19 वां अधिष्ठापन समारोह अलीगढ रोड स्थित रिजोर्ट में सम्पन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में इनरव्हील ऐसोसिएशन की वाइस चेयरमैन सोनल बंसल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सीजीआर श्वेता सिंघल एवं आगरा क्लब की अध्यक्ष पिंकी जैन द्वारा दीप प्रज्ज्वलन किया गया तथा श्री गणेश वन्दना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तदुपरान्त अतिथियों का माल्यार्पण कर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर वर्ष 2025-26 की टीम ने वर्ष 2026-27 के लिए नयी टीम की घोषणा कर नवनियुक्त पदाधिकारियों को कार्यभार सौंपा। क्लब की अध्यक्ष राधा गावर ने नयी अध्यक्ष दीप्ति बूटिया को कॉलर पहनाया। सचिव सीमा सबलोक ने नवनियुक्त सचिव डॉ. लक्ष्मी अरोरा को बैज लगाकर नवीन दायित्व सौंपा। कोषाध्यक्ष पूजा सिंह ने पायल गुलाटी तथा आईएसओ डॉ. लक्ष्मी अरोरा ने दीपिका शर्मा को एडिटर, दीप्ति बूटिया ने नेहा गुप्ता को बैज लगाकर नये दायित्व सौंपे। इस अवसर पर क्लब की विगत उपलब्धियों एवं आगामी कार्य-योजनाओं पर भी चर्चा की गई।
मुख्य अथिति ने क्लब की कार्यपद्धति एवं सभी सदस्यों के योगदान की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
कार्यक्रम का सफल संचालन दीप्ति अग्रवाल एवं नेहा गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। निवर्तमान अध्यक्ष राधा गावर ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों को आकर्षक उपहार वितरित किए। कार्यक्रम में नवनियुक्त पदाधिकारियों द्वारा एक निर्धन छात्रा की स्कूल की फीस दी गयी तथा एक नये सदस्य के रूप में जिया रस्तोगी को जोड़ा गया।। समारोह में इनरव्हील क्लब ऑफ़ हाथरस रॉयल के राधा गावर, दीप्ति बूटिया, सीमा सबलोक, डॉ. लक्ष्मी अरोरा, पूजा सिंह, पायल गुलाटी, दीपिका शर्मा, नेहा गुप्ता, ज्योति गोयल, दीप्ति अग्रवाल, शालिनी, अंजू दीपक, भारती गोयल, कमलेश अरोरा, सुमन, नूपुर, मीना, रेनू, रीना, नीतू, लीना, तनु, सपना, ममता, जिया आदि सदस्य उपस्थित थे।









