गुरु पूर्णिमा पर आचार्य विनोद मिश्र का भक्तों ने गुरु पूजन कर किया सम्मान

हाथरस। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आज भट्टा वाली गली स्थित आचार्य विनोद मिश्र के शिष्यों एवं श्रद्धालुओं ने श्रद्धा, भक्ति एवं कृतज्ञता के साथ गुरु पूर्णिमा पर्व मनाते हुए अपने गुरुओं का पूजन किया और नमन किया।। इस अवसर पर शिष्यों एवं भक्तों द्वारा अपने गुरु आचार्य विनोद मिश्र का माल्यार्पण कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की गई।गुरुजी विनोद मिश्र ने अपने आशीर्वचन में कहा कि गुरु जीवन में ज्ञान, संस्कार और सत्य के मार्ग का प्रकाश देता है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से प्रेम, सेवा, सदाचार एवं मानवता के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।


गुरु पूर्णिमा के पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे और सभी ने गुरुजी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण एवं मंगलकामनाओं के साथ हुआ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment