श्री रेवती मईया मेला (हरियाली तीज महोत्सव) की बैठक 2 को

हाथरस। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अतुल आंधीवाल एडवोकेट ने जानकारी दी है कि सुप्रसिद्ध एवं विख्यात विशाल मेला श्री रेवती मईया वर्ष 2026 का आयोजन ऐतिहासिक किला स्थित मंदिर श्री दाऊजी महाराज परिसर पर हरियाली तीज 15 अगस्त से प्रारंभ होना है।

विगत वर्षों की भांति मेला को भव्य एवं सकुशल सम्पन्न कराने हेतु विचार विमर्श करने के लिए आवश्यक बैठक आंधीवाल पैलेस पर 2 अगस्त रविवार को सायं 7 बजे आहूत की है। जिसमें प्रबुद्ध नागरिकगण, पत्रकारगण, कार्यक्रमों के पूर्व संयोजकों को आमंत्रित किया गया है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment