हाथरस। गुरु और शिष्य के पवित्र बंधन के पर्व गुरु पूर्णिमा महोत्सव के उपलक्ष्य में श्री हरि गोविंद सेवा समिति के तत्वावधान में गुरु पूर्णिमा महोत्सव कल 29 जुलाई को भारी धूमधाम एवं भव्यता से शहर के मेंडू गेट स्थित गोपाल धाम पर मनाया जाएगा और इस मौके पर शिष्यों द्वारा प्रख्यात भागवताचार्य आचार्य पं. रामबल्लभाधीश जी महाराज (रामजी महाराज) का पूजन कर आशीर्वाद लिया जाएगा।

गुरु पूर्णिमा महोत्सव के तहत कल 29 जुलाई को प्रख्यात भागवताचार्य आचार्य पं. रामबल्लभाधीशजी महाराज (रामजी महाराज) के शिष्यों द्वारा कई उत्सव आयोजित किए गए हैं और इन उत्सवों के तहत कल 29 जुलाई को प्रातः 8 बजे से श्री गोपालजी का अभिषेक एवं पूजन महोत्सव आयोजित होगा। तदुपरान्त श्री गुरु पादुका पूजन एवं श्री गुरुदेव पूजन तथा गुरु दीक्षा के साथ भजन संकीर्तन आयोजित होगा।
गुरु पूर्णिमा महोत्सव के अवसर पर प्रख्यात भागवत आचार्य रामबल्लभाधीश जी महाराज (रामजी महाराज) द्वारा शिष्यों को गुरु पर्व के महत्व एवं गुरु शिष्य बंधन के अटूट बंधन पर ज्ञानामृत दिया जाएगा।
वहीं आयोजक श्री हरि गोविंद सेवा समिति ने समस्त शिष्यों से गुरु पूर्णिमा महोत्सव में पहुंचकर पुण्य लाभ अर्जित करने का अनुरोध किया है।












