गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर आचार्य सुरेंद्र नाथ चतुर्वेदी के शिष्य कल करेंगे पूजन


हाथरस। गुरु शिष्य बंधन के पवित्र पर्व गुरु पूर्णिमा का पर्व कल 29 जुलाई को गुरु आश्रमों पर धूमधाम से मनाया जाएगा और गुरु पूर्णिमा महोत्सव को लेकर सभी गुरु आश्रमों पर जोरदार एवं भव्य तैयारियां की गई हैं।


इसी क्रम में प्रख्यात भागवत आचार्य एवं श्री सिद्ध गोपाल सेवा ट्रस्ट समिति के संस्थापक अध्यक्ष आचार्य पं. सुरेंद्रनाथ चतुर्वेदी के शिष्यों द्वारा कल 29 जुलाई को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव के अवसर पर श्री सिद्ध गोपाल सेवा ट्रस्ट समिति के बैनरतले गुरु पूर्णिमा महोत्सव भारी धूमधाम एवं भव्यता से शहर के पुरानी सब्जी मण्डी नयागंज स्थित माहेश्वरी धर्मशाला पर मनाया जाएगा और इस मौके पर कई धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे। वहीं भागवत आचार्य पं. सुरेंद्रनाथ चतुर्वेदी के शिष्यों द्वारा गुरु पूजन कर उनसे आशीर्वाद एवं अपने जीवन को सदमार्ग पर ले जाने हेतु ज्ञानामृत प्राप्त किया जाएगा।


श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव को लेकर श्री हरि सत्संग भवन मंडल एवं समस्त वैष्णव भक्तों द्वारा सभी भक्तों से महोत्सव में पहुंचकर गुरु पूजन कर पुण्य लाभ अर्जित करने का अनुरोध किया है ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment