युवक को पीटकर किया घायल

सिकंदराराऊ। एटा रोड स्थित गांव इकबालपुर के निकट नामजदों ने रंजिश के चलते एक युवक को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में दो नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव नारई निवासी गिरीश कुमार पुत्र नाथूराम ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 21 जुलाई की सुबह 9:30 बजे करीब वह अपने घर से सिकंदराराऊ आ रहा था। इस दौरान रास्ते में गाँव इकबालपुर के बाहर गाँव के ही रिंकू पुत्र शांति स्वरूप व राज कुमार पुत्र रिंकू खेत पर हुई कहासुनी को लेकर रंजिश मानते है । रंजिश के चलते आरोपी गाली गलौज करने लगे। जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों लाठी डंडों से उस पर हमला कर दिया । जिससे वह लहूलुहान हो गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment