
हाथरस-19 जनवरी। राज्य कर मुख्यालय लखनऊ द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में अलीगढ़ रोड स्थित श्री राधे गार्डन में वृहद व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन राज्य कर विभाग द्वारा किया गया। व्यापारी संवाद कार्यक्रम में शहर के उद्यमियों व व्यापारियों आदि द्वारा सहभागिता की गई।
व्यापारी संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी पी.एन.दीक्षित द्वारा की गयी। कार्यक्रम में राज्य कर विभाग की ओर से अनिल कनौजिया संयुक्त आयुक्त (वि.अनु.शा.) राज्य कर मथुरा संभाग,आर.के. सिंह उपायुक्त राज्य कर खण्ड-1, प्रदयुम्न गुप्ता उपायुक्त राज्य कर खण्ड-2, समीर कुमार श्रीवास्तव सहायक आयुक्त राज्य कर सचल दल इकाई, मयंक जैन सहायक आयुक्त खण्ड-1 , हरिनाथ यादव सहायक आयुक्त खण्ड-2 तथा विभाग में कार्यरत अन्य समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता विनोद कुमार अग्रवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में हाथरस उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियां, व्यापार मण्डल के सदस्य, व्यापारीगण, अधिवक्ता गण, चाटर्ड एकाउन्टेंट द्वारा प्रतिभाग किया गया।। संवाद कार्यक्रम में व्यापारी बंधुओं द्वारा जीएसटी से संबंधित उठायी गयीं समस्याओं का त्वरित समाधान अधिकारियों द्वारा मौके पर ही किया गया तथा उनके द्वारा दिये गये सुझावों को संकलित करते हुए लोकल स्तर से संबंधित सुझावों को लागू करने तथा प्रशासन एवं जीएसटी काउंसिल से संबंधित सुझावों को सक्षम प्राधिकारी तक पहुंचाने का आवश्वासन दिया गया।









