राष्ट्रीय जन अधिकार मोर्चा पदाधिकारी मिले पुलिस कप्तान से: ज्ञापन: बोले : किसी भी निर्दोष के साथ ना हो अन्याय:करें समीक्षा

हाथरस। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम) पार्टी द्वारा पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय शर्मा व महासचिव/प्रभारी निशांत उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया है और थाना चंदपा के गांव बूलगढ़ी में हुई दुर्घटना के प्रकरण में निष्पक्ष जांच कर निर्दोष व्यक्तियों को न्याय दिलाने की मांग की गई है।। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम) पार्टी द्वारा पुलिस अधीक्षक को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि उक्त घटना की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। जांच पूरी होने तक किसी भी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय न होने दिया जाए।अगर किसी को गलत तरीके से आरोपी बनाया गया है, तो उसके विरुद्ध की गई कार्यवाही की निष्पक्ष तरीके से समीक्षा की जाए।जांच के आधार पर ही वास्तविक दोषियों के विरुद्ध विधि समस्त कार्यवाही की जाए।। ज्ञापन देने वालों जिलाध्यक्ष विजय शर्मा,जिला महासचिव/प्रभारी निशांत उपाध्याय,जिला उपाध्यक्ष पूनम शर्मा,जिला उपाध्यक्ष सौरभ पाराशर,जिला उपाध्यक्ष दीनदयाल शर्मा दीनू पंडित,जिला उपाध्यक्ष अरुण शर्मा,जिला सचिव प्रदीप शर्मा,जिला सचिव अभिषेक पाठक,जिला सचिव मनोज उपाध्याय,जिला सचिव धर्मेन्द्र कुमार,कुमकुम चौहान जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा,नगर अध्यक्ष सासनी कालू पंडित,नगर अध्यक्ष सादाबाद सोनू गौतम,जिलाध्यक्ष गौरक्षा प्रकोष्ठ धर्मपाल उपाध्याय,ललितेश शर्मा जिला महामंत्री,जिला कार्यकारिणी सदस्य जयनारायण शर्मा, ऋषभ शर्मा,हरेन्द्र उपाध्याय,यश पचौरी युवा मोर्चा,ऋषभ गौतम,अजीत कुमार,अजय शर्मा आदि दर्जनो की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment