हाईकोर्ट के आदेश के बाद फोकस अल्ट्रासाउंड एंड इमेजिंग सेंटर हुआ डी-सील

डॉ. विकास शर्मा ने न्यायपालिका और प्रशासन का जताया आभार

हाथरस-21 जुलाई।इलाहाबाद हाईकोर्ट के स्पष्ट आदेश के अनुपालन में मेंडू रोड़ स्थित फोकस अल्ट्रासाउंड एंड इमेजिंग सेंटर को आज दोपहर 12 बजे डी-सील कर दिया गया। सेंटर के दोबारा खुलने से संचालक, कर्मचारियों और मरीजों में खुशी और राहत का माहौल है।

गौरतलब है कि फोकस अल्ट्रासाउंड एंड इमेजिंग सेंटर को लेकर उत्पन्न विवाद के बाद मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंचा था। मामले की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने 13 जुलाई को महत्वपूर्ण आदेश पारित करते हुए सेंटर को डी-सील किए जाने के संबंध में स्पष्ट निर्देश दिए थे।न्यायालय के आदेश की प्रमाणित प्रति संबंधित सक्षम प्राधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए जाने के बाद निर्धारित प्रक्रिया पूरी की गई और आज दोपहर 12 बजे सेंटर की सील खोल दी गई।

सेंटर के निदेशक डॉ. विकास कुमार शर्मा ने कहा कि उन्हें शुरू से ही देश की न्याय व्यवस्था और न्यायपालिका पर पूरा विश्वास था। उन्होंने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं और आज न्यायालय के आदेश के अनुपालन के साथ एक बार फिर न्याय की विजय हुई है।डॉ. शर्मा ने कहा कि सेंटर के बंद रहने की अवधि में उन्हें अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, वहीं सेंटर से जुड़े कर्मचारियों की आजीविका भी प्रभावित हुई और मरीजों को भी जांच के लिए अन्य स्थानों पर जाना पड़ा। सेंटर के दोबारा खुलने से अब मरीजों को स्थानीय स्तर पर अल्ट्रासाउंड एवं इमेजिंग सेवाएं पुनः उपलब्ध हो सकेंगी और कर्मचारियों को भी अपना कार्य शुरू करने का अवसर मिलेगा।
उन्होंने कहा कि हम इलाहाबाद हाईकोर्ट के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। न्यायालय के आदेश ने हमें न्याय पर विश्वास बनाए रखने की शक्ति दी। साथ ही हम जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों का भी आभार व्यक्त करते हैं कि न्यायालय के आदेश का अनुपालन करते हुए सेंटर को डी-सील कर दिया गया।डॉ. शर्मा ने कहा कि अब सेंटर पर सभी सेवाएं नियमों और कानून के पूर्ण अनुपालन के साथ संचालित की जाएंगी तथा मरीजों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास जारी रहेगा।फोकस अल्ट्रासाउंड एंड इमेजिंग सेंटर के डी-सील होने को न केवल सेंटर प्रबंधन और कर्मचारियों के लिए बल्कि वहां जांच कराने वाले मरीजों के लिए भी बड़ी राहत माना जा रहा है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment