नामजदों ने युवक को पीटकर किया घायल

सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव पोरा में नामजदों ने युवक को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तीन नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव पोरा निवासी राकेश पुत्र राधेश्याम शर्मा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 11 जुलाई की सुबह 7:30 बजे वह गाँव के चौराहे से जा रहा था। तभी गांव के ही हरदत्त पुत्र राजा ,पुनीत, अमित पुत्रगण हरदत्त बिना बात के गाली गलौज करते हुए आए। जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर लाठी डंडों एवं सरिया से हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। आरोपी जान से मारने धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment