हसायन के युवक ने बिहार के सासाराम में की आत्महत्या ,मचा कोहराम

सासाराम में पिछले पांच वर्षों से ‘सूर्या मेहंदी टैटू आर्ट’ के नाम से मेहंदी लगाने का कर रहा था बड़ा कारोबार

 

सिकंदराराऊ । हसायन कोतवाली क्षेत्र के गांव श्यामपुर निवासी एक युवक ने बिहार के सासाराम में आत्महत्या कर ली । घटना से उसके पैतृक गांव में हड़कंप मच गया ।
बताया जाता है कि गांव श्यामपुर निवासी प्रवीण नायक उर्फ फौकिया बिहार के सासाराम में
पिछले पांच वर्षों से ‘सूर्या मेहंदी टैटू आर्ट’ के नाम से मेहंदी लगाने का बड़ा कारोबार कर रहा था और कई लोगों को रोजगार भी दे रहा था। प्रवीण ने सासाराम में आत्महत्या कर ली । प्रवीण ने सासाराम में किसी व्यापारिक विवाद या क्लेश के चलते यह आत्मघाती कदम उठाया। मृतक के बड़े भाई वी.पी.नायक ने बताया कि प्रवीण बचपन से ही व्यापारिक कार्यों में निपुण था। प्रवीण अपने परिवार में पांच सदस्यों (दो भाई, तीन बहन) में सबसे छोटा और प्रिय सदस्य था।गुरुवार रात करीब दस बजे प्रवीण रोजाना की तरह अपना कार्य समाप्त करने के बाद अपने किराए के कमरे में पहुंचा। उसने अपने साथ कार्य करने वाले गांव के ही एक युवक को कुछ सामान लेने के लिए बाजार भेज दिया। इसी दौरान प्रवीण ने कमरे में किसी वस्त्र नुमा कपड़े से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।बाजार से सामान लेकर लौटे युवक ने जब कमरा बंद देखा और आवाज लगाने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो उसने मकान मालिक को सूचना दी। प्रवीण की मौत की खबर मिलते ही उसके गांव श्यामपुर में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम के बाद प्रवीण का पार्थिव शरीर बिहार के सासाराम से हसायन के श्यामपुर गांव लाया जा रहा है, जहां उसका हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment