पाइप के विवाद को लेकर परिवार को मारपीट कर किया घायल

सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव डंडेसरी में नामजदों ने पाइप के विवाद को लेकर एक परिवार को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में चार नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव डंडेसरी निवासी अंकित पुत्र सुभाष ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 15 जुलाई की दोपहर 12.30 बजे करीब पाइप के विवाद को लेकर गाँव के ही उमेश पुत्र वीरेंद्र, सारिका पत्नी उमेश, आस्था पुत्री वीरेन्द्र ने गाली गलौज कर उसके व उसके पिता सुभाष एवं भाई दीपक, विकास पर लाठी डंडों एवं लोहे की रॉड से हमला कर दिया। जिससे सभी लोग लहूलुहान हो गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment