कानूनगो ने पैमाइश के नाम पर मांगी थी रिश्वत पीड़ित द्वारा की गई जिलाधिकारी से शिकायत सिकंदराराऊ तहसील परिसर में स्थित कैटीन का मामला

सिकंदराराऊ । शनिवार को तहसील परिसर में उस समय हड़कंप मच गया । जब एंटी करप्शन (भ्रष्टाचार निवारण) संगठन की टीम ने एक कानूनगो (राजस्व निरीक्षक) को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के बाद तहसील परिसर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। टीम आरोपी कानूनगो को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।
बताया जाता है कि हसायन निवासी धर्मवीर बघेल ने जमीन की नाप -तौल (पैमाइश) करने के नाम पर कानूनगो नरेंद्र तिवारी ने 20 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। धर्मवीर ने इस संबंध में जिलाधिकारी से शिकायत की थी। इसके बाद यह मामला एंटी करप्शन टीम तक पहुंचा।शिकायत का सत्यापन करने के बाद एंटी करप्शन टीम ने एक योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। बताया गया कि तहसील परिसर स्थित कैंटीन में जैसे ही आरोपी कानूनगो ने 20 हजार रुपये की रिश्वत ली। इस दौरान टीम ने उसे मौके पर ही रंगे हाथों पकड़ लिया। एंटी करप्शन टीम अलीगढ़ के इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने आरोपी कानूनगो को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। कानूनगो की गिरफ्तारी से तहसील परिसर में खलबली मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। गिरफ्तारी के बाद एंटी करप्शन टीम आरोपी कानूनगो को अपने साथ ले गई, जहां उससे आगे की पूछताछ की जा रही है। उसके विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। एंटी करप्शन टीम द्वारा की गई कार्यवाई की चर्चाओं का बाजार लोगो के बीच पूरे दिन गर्म रहा ।









