नामजदों ने पिता पुत्र को पीटा

सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव टीकरी कला में नामजदों ने पिता पुत्र को मारपीट कर घायल कर दिया । पीड़ित ने कोतवाली में तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव टीकरी कला निवासी बंटू पुत्र बबलू सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 16 जुलाई की रात्रि 8 बजे करीब वह अपने घर जा रहा था । तभी रास्ते में गांव के ही राजीव ,संदीप पुत्र वीरेश, वीरेश पुत्र लाल साहब उससे गाली गलौज करने लगे। जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों एवं कुल्हाड़ी से उसके ऊपर प्रहार कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। शोर गुल सुनकर बीच बचाव में आए उसके पिता को भी नामजदों ने मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment