हाथरस। जगन्नाथ रथयात्रा उत्सव के अवसर पर श्री गणेश सेवा मित्र मंडल द्वारा शहर में आयोजित भव्य रथयात्रा का श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए भव्य भात प्रसादी का वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।
कार्यक्रम में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का माहौल रहा। रथयात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली, जहां श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ के जयघोष के साथ पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता आशीष सेंगर ,मनीष कूलवाल, कन्हैयालाल (फोटो वाले), श्याम वर्मा, रवि वर्मा ,प्रशांत ,मोहन ,जगदीश नाद वाले सहित श्री गणेश सेवा मित्र मंडल के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित थे। आयोजन को सफल बनाने में मंडल के सदस्यों का विशेष योगदान रहा।









