घर पर पथराव कर परिवार को पीटा

सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव जुलापुर में नामजदों ने घर में घुसकर परिवार को मारपीट कर घायल कर दिया । आरोपियों द्वारा घर पर पथराव भी किया गया। पीड़ित ने कोतवाली में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव जुलापुर निवासी संतोष कुमार पुत्र दुर्वीन सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि शुक्रवार की शाम 4 बजे करीब गांव के ही रामकिशन, हरिकृष्ण पुत्रगण रघुनाथ अपनी -अपनी पत्नियों को लेकर गाली गलौज करते हुए उनके घर में घुस आए। जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से उसके ऊपर हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया । आरोपियों ने परिवार के सदस्यों को पीटकर घायल कर दिया । यही नहीं आरोपियों द्वारा उसके घर पर पथराव भी किया गया। शोर गुल करने पर लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment