हाथरस-17 जुलाई। री नीट यूजी-2026 के घोषित परिणामों में आकाश इंस्टीट्यूट शाखा के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जनपद का गौरव बढ़ाया है। संस्थान के छात्र शौर्य राजपूत ने 639 अंक प्राप्त कर अखिल भारतीय रैंक 2425 हासिल की है और हाथरस सिटी टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है।
संस्थान के अन्य विद्यार्थियों ने भी उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है। जिसमें शौर्य पाठक ने 635 अंक ( ऑल इंडिया रैंक 2925), टूलिका वार्ष्णेय ने 597 अंक (एआईआर 11091), मंथन ने 569 अंक ( एआईआर 24227), सुहानी बंसल ने 569 अंक ( एआईआर 23815), कृष्णा वार्ष्णेय ने 568 अंक ( एआईआर 24387), विनय सिंह ने 563 अंक ( एआईआर 27976) तथा अतुल धनराज ने 517 अंक ( एआईआर 69557,कैटेगरी रैंक 2477) प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है।
इस अवसर पर मुदित नारायण सिंह ने सभी सफल विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा है कि यह सफलता विद्यार्थियों की लगन, कठिन परिश्रम, अभिभावकों के विश्वास तथा संस्थान की अनुभवी फैकल्टी के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आकाश इंस्टीट्यूट विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं उत्कृष्ट मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।
आकाश इंस्टीट्यूट शाखा में री रीट यूजी- 2026 में चयनित विद्यार्थियों के सम्मान में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर चयनित विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समारोह में मुदित नारायण सिंह, दीपेश कौशिक, रुपेश प्रताप सिंह, अजय यादव सहित संस्थान के अन्य शिक्षकगण उपस्थित थे। सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
आकाश इंस्टीट्यूट शाखा निरंतर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नियमित टेस्ट, अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं परिणामोन्मुखी शिक्षण के माध्यम से विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तैयार कर रहा है।आकाश परिवार सभी सफल विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की है।









