हाथरस। श्री अग्रवाल सभा के दो वर्षीय चुनाव को संपन्न कराने के लिए निर्वाचन कमेटी के सदस्यों की बैठक कमेटी के सदस्य राकेश बंसल हींग वालों के प्रतिष्ठान पर आहूत की गई। जिसमें कमेटी के सभी सदस्यों ने विचार विमर्श के उपरांत 16 अगस्त रविवार को श्री अग्रवाल सभा के द्विवार्षिक चुनाव सम्पन्न कराने का निर्णय लिया है।
चुनाव से संबंधित आवश्यक जानकारी सभी साधारण सभा के सदस्यों को / चंदा दाताओं को समाचार पत्रों के माध्यम से व पत्र द्वारा, व्हाटसअप द्वारा जल्द से जल्द दे दी जाएगी । निर्वाचन कमेटी की बैठक में राकेश बंसल हींग वाले, दीपेश अग्रवाल सर्राफ, विजय कृष्ण गर्ग, देवेन्द्र गोयल रंग वाले, सभा के महामंत्री विनोद अग्रवाल एडवोकेट, कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल किराने वाले उपस्थित थे।









