हाथरस। रोटरी क्लब ऑफ हाथरस हेरिटेज के नए सत्र 2026- 27 के लिए डॉ.पंकज शर्मा को अध्यक्ष एवं डॉ. अनुराग उपाध्याय को सचिव मनोनीत करते हुए नए सत्र में डॉक्टर्स डे एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस मनाया गया और इस मौके पर शहर के विभिन्न चिकित्सकों व चार्टर्ड अकाउंटेंट को सम्मानित किया गया।

रोटरी क्लब ऑफ हाथरस हेरिटेज द्वारा डॉक्टर्स डे व चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस के अवसर पर शहर के विभिन्न डॉक्टर व चार्टर्ड अकाउंटेंट को सम्मानित करने के क्रम में शहर के वरिष्ठ व प्रमुख चिकित्सक डॉ. एस. के. राजू गावर, डॉ. विनोद सक्सेना, डॉ. प्रवीण शर्मा, डॉ. दीपक शर्मा, डॉ. दीपा शर्मा एवं डॉ. मीनाक्षी खुराना को जहां सम्मानित किया गया। वहीं क्लब के सदस्यों द्वारा अध्यक्ष डॉ. पंकज शर्मा एवं सचिव डॉ. अनुराग उपाध्याय को भी प्रतीक चिन्ह देकर व दुपट्टा माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

इसी के साथ चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस के उपलक्ष में शहर के वरिष्ठ सीए कपिल अग्रवाल चूना वाले, सीए नितिन अग्रवाल,सीए शुभांशु खंडेलवाल व सीए शुभम गर्ग को भी फूलमाला पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।। कार्यक्रम में अध्यक्ष डॉ. पंकज शर्मा, सचिव डॉ. अनुराग उपाध्याय, पूर्व गवर्नर डॉ.एसके राजू गावर, पूर्व गवर्नर रो. अरुण जैन, रो. मोहन चंद्र, रो. भगवत स्वरूप गर्ग, रो.अमित अग्रवाल आदि मौजूद थे।












