स्वास्थ्य विभाग टीम ने सिकन्द्राराऊ में हॉस्पिटल किया सील:खलबली

सिकन्द्राराऊ। जनपद में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिये व मानकों के अनुरूप ना संचालित होने वाले हॉस्पिटलों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाकर उन पर कार्यवाही की जा रही है और इसी क्रम में आज सीएमओ के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा एक अस्पताल को सील कर दिया गया है।

जनपद के मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी डा. वेदप्रकाश द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में डा. मधुर कुमार अपर मुख्य चिकित्साधिकारी एवं डा.एम.आई. आलम उप मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा श्री कृष्णा हाॅस्पिटल सिकन्द्राराऊ का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें पाया गया कि उक्त प्रतिष्ठान वर्तमान में मुख्य चिकित्साधिकारी के अधीन पंजीकृत नहीं है एवं वहां पर निरीक्षण में पाया गया कि प्रतिष्ठान में वर्तमान में भी चिकित्सकीय कार्य सम्पादन किया जा रहा है, जिससे जनमानस को खतरा है। उक्त के दृष्टिग्त श्री कृष्णा हाॅस्पिटल सिकन्द्राराऊ के विरूद्ध सील की कार्यवाही की गई है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment