बस्तोंई शराब ठेके पर की गई तोड़फोड़ के मामले में रिपोर्ट दर्ज

सिकंदराराऊ। कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव बस्तोई में सोमवार को देशी शराब की दुकान में महिलाओं द्वारा तोड़फोड़ करने एवं बंद कराने के मामले में सेल्समैन ने 21नामजद एवं अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जयप्रकाश पुत्र महीपाल सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि गांव बस्तोंई स्थित देशी शराब दुकान पर सेल्समैन है । सोमवार की दोपहर 1.30 से बजे करीब देशी शराब दुकान पर पर था । तभी गांव बस्तोंई के ही आशीष पुत्र रेशमपाल, बेबी पत्नी रेशमपाल, गौरी एँव अन्य बेटियां पुत्री रेशमपाल, सुखराम पुत्र नेत्रपाल बघेल, नीतू पत्नी नीटू बघेल, दिनेश पुत्र किशनलाल, रेशम पुत्र बाबूलाल, विशाल पुत्र सुखराम ,कस्तूरी पत्नी मूलचन्द्र, सुनीता पत्नी रमेश, जलको पत्नी महेश, पूजा पत्नी रामवीर, फूलकुमारी पत्नी अजीत, ऊषा देवी पत्नी नेमपाल, संतोष पत्नी सूरजपाल, पूजा पत्नी दिनेश कुमार, रमेश की पत्नी , मिथुन, लोकेश पुत्र किशोरीलाल एवं अज्ञात महिलाएं पुरुष लाठी डंडों से लैस होकर देशी शराब की दुकान पर पहुंचे और उससे कहने लगे कि हमारे गांव के पुरुष एंव बच्चे शराब पीने के आदी हो रहे हैं,साथ ही आए दिन गांव में मारपीट, लड़ाई,झगड़ा, दुर्व्यहार आदि करते हैं। इसलिए दुकान को बन्द किया जाए और यहां से हटा दिया जाए । विरोध बढ़ता देख सेल्समैन द्वारा आबकारी विभाग व पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक एंव पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर दुकान की कुछ दूरी पर मौजूद महिलाओं से बातचीत की गई और उनकी समस्याओं को सुनते हुए उन्हें समझाने का प्रयास किया गया । परन्तु भीड़ को उग्र होता हुआ देख थाने से अतिरिक्त पुलिस बल के लिए सम्पर्क किया गया । इस दौरान भीड़ उग्र हो गई और वह डराते धमकाते हुए कहने लगे कि यह दुकान नहीं चलने देगें। इस दौरान सेल्समैन द्वारा भीड़ को रोकने का प्रयास किया गया । जिस पर महिलाएं एवं बच्चे जबरदस्ती दुकान के अन्दर घुस आए। दुकान में रखी शराब की 50 पेटियों को जबरन उठाकर ले गए और बाहर रोड पर ले जाकर नष्ट कर दिया। इस दौरान दुकान में रखे 82,990 रुपए की नगदी गायब हो गई । उक्त लोगों ने सेल्समैन को धमकाते हुए कहा कि अगर दुकान दोबारा खुली तो दुकान में आग लगा देगें और जान से मारने की धमकी देने लगे। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष चिकारा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment