सिकंदराराऊ । कस्बा के मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिमी में महिला के मायके पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर ससुरालीजनों को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिमी निवासी जाहिद पुत्र अनवार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 21 जून की दोपहर 1: 45 बजे करीब हम पति-पत्नी के विवाद को लेकर साला सादाब, सोराव, फैजान, मेहराव पुत्रगण अनसार निवासी गण बिलराम थाना ढ़ोलना जनपद कासगंज घर पर आए और बिना किसी बात के उसे व उसकी माँ को गाली गलौज करने लगे । जब गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने उसे ,उसकी माँ को पीटकर घायल कर दिया। शोर गुल सुनकर भाई साहिद ,चाँदनी, हिना एंव भतीजा मोहम्मद कैफ आए तो आरोपियों ने इन सभी को मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।












