
सिकंदराराऊ । थाना हसायन क्षेत्र के गांव गिरधरपुर में नामजदों ने घर में घुसकर चार महिलाओं को मारपीट कर घायल कर दिया । पीड़िता ने कोतवाली में चार नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव गिरधरपुर निवासी पूनम पत्नी देवेन्द्र ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह 21 जून की शाम 5:15 बजे करीब अपने घर पर थी। तभी उसके परिवार के श्याम सिंह, निरजंन , घासू व औतार पुत्रगण सत्यपाल बेवजह गाली गलौज करते हुए आए। जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों लोहे की रॉड व लाठी डन्डो से हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गई। शोर गुल सुनकर बीच बचाव में आई राखी पत्नी आनन्द , सुधा पुत्री जैतपाल व कमला देवी पत्नी जैतपाल को भी नामजदों ने मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।












