
सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला हरि में नामजदों ने एक युवक को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली दो नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव नगला हरि निवासी अवधेश पुत्र कमल सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 22 जून की रात्रि 10 बजे करीब गांव के ही जितेन्द्र सिंह पुत्र राजवीर सिंह व रवि पुत्र पप्पू उर्फ स्वराज सिंह गाली गलौज करते हुए आए । जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से उसके ऊपर प्रहार कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।












