सिकंदराराऊ में कल निकलेंगे ताज़िए

सिकंदराराऊ। गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी कल शुक्रवार को कस्बा में हजरत इमाम हुसैन (रजी) की शहादत की याद में मुहर्रम ताजिए एवं अलम की छड़े रंजो गम के साथ जुमे की नमाज के बाद निकाले जाएंगे । ताजियों को तैयार करने में गुरुवार को कारीगरों द्वारा अंतिम रुप प्रदान किया गया । ताजियों को लेकर प्रशासन भी अलर्ट नजर आ रहा है । प्रशासन द्वारा मुख्य मार्गो का भी निरीक्षण किया गया । ताजियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भारी मात्रा में पुलिस एवं पीएसी बल तैनात किया जाएगा ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment