जलभराव का विरोध करने पर परिवार को पीटा

सात नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज

 

सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव असदपुर (महमूदपुर) में जलभराव का विरोध करने पर नामजदों ने एक परिवार को पीटकर घायल कर दिया । पीड़ित ने कोतवाली में सात नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव असदपुर (महमूदपुर) निवासी नरेश चन्द्र पुत्र उदयवीर सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसके गांव के ही जगदीश पुत्र देव सिंह ने चकरोड पर पानी भर दिया था। जलभराव होने से रास्ते में काफी कीचड हो गया था। आने जाने में काफी परेशानी हो रही थी। 24 जून की सुबह 11 बजे उसने जगदीश से कहा कि तुमने रास्ते को काट दिया है । इसी बात को लेकर जगदीश ने अपने परिवारीजनों को आवाज देकर बुला लिया । जिसमें राजवीर पुत्र देव सिंह, किशनपाल उर्फ बीपी ,श्यामवीर पुत्रगण राजवीर उमेश , दिनेश पुत्रगण होराम सिंह, बसन्त पुत्र धनपाल अपने-अपने हाथों में लाठी-डंडे, फरसा, कुल्हाडी तथा तमंचा आदि लेकर आए और गाली गलौज करने लगे। जब पीड़ित ने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया । शोर गुल सुनकर बीच बचाव में आए उसके पुत्र अनुराग ,पत्नी सरोज व भतीजे रजनीकान्त को भी नामजदों ने मारपीट कर घायल कर दिया । भतीजे रजनीकांत के गंभीर चोटें है। जिसे जिला अस्पताल से अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया । आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।

के साथ भी मारपीट की। प्रार्थी के भतीजे रजनीकान्त के गंभीर चोटे आई हैं। जिसको बांगला हस्पीटल हाथरस को रैफर कर दिया और वहां से भी अल मैडीकल कलेज रैफर कर दिया। सभी लोगों के गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर काफी लोग आ गये। उक्त लोग जान से मारने की धमकी देकर चले गये। प्रार्थी की घटन रिपोर्ट लिखाने आया है। मेरी रिपोर्ट लिखकर उक्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्य करने की कृपा करें। आपकी अति कृपा होगी। दिनांक: 24.06.2026. प्रार्थी नरेशचन्द्र नरेश चन्द्र पुत्र स्व श्री उदयवीर सिंह निवासी ग्राम असदपुर (महमूदपुर) थाना सिकन्दराराऊ जनपद हाथस मो0नं0 93721XXXXX नोट में एचसी 116 यशपाल सिंह प्रमाणित करता हू कि तहरीर की नकल शव्द शव्द अंकित की गयी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment