अनूप शर्मा

सिकंदराराऊ। कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव भिंतर में नामजदों ने घर में घुसकर एक परिवार को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में चार नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव भिंतर निवासी मुन्नालाल पुत्र रामस्वरूप ने दर्ज कराई रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि गत 8 जनवरी की शाम 7 बजे करीब वह अपने घर पर परिवार समेत बैठा हुआ था । तभी गांव के ही विकास पुत्र शंकर लाल, रामादेवी पत्नी शंकर लाल ,पूनम देवी पत्नी अमित और उदयवीर गाली गलौज कर घर में घुस आए। जब पीड़ित ने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से उसके ऊपर प्रहार कर दिया । जिससे वह लहूलुहान हो गया । आरोपियों ने पीड़ित की पत्नी गीता देवी को भी मारपीट कर घायल कर दिया तथा 13 वर्षीय पुत्र तेजवीर के गाल को दांत से काट लिया। जिससे वह भी घायल हो गया । आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है ।












