फ्रंट कार्यालय की नीतियों के विरोध में नौवे दिन भी जारी रहा अनिश्चितकालीन धरना

आक्रोशित अधिवक्ताओं ने भाकियू (भानु)के समर्थन में पैदल मार्च निकाल किया पुतला दहन

सिकंदराराऊ। दि बार एसोसिएशन द्वारा निबंधन कार्यालय के निजीकरण, फ्रंट कार्यालय की नीतियों के विरोध में उप पंजीयक (रजिस्ट्री ) कार्यालय पर अधिवक्ताओं , कातिबों, स्टाम्प विक्रेताओं एवं टाइपिस्टों का अनिश्चित कालीन धरना एवं कलम बंद हड़ताल नौवे दिन गुरुवार को भी जारी रही । आक्रोशित अधिवक्ताओं ने भारतीय किसान यूनियन (भानु) के समर्थन में तहसील से पैदल मार्च निकालकर कस्बा के पंत चौराहे पर पुतला दहन किया। इस दौरान सिविल बार के सचिव और दि बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व सचिव ने सभी अधिवक्ताओं के विचार लेते हुए निर्णय लिया और कहा कि जब तक इस काले कानून को वापस नहीं लिया जाता तब तक धरना जारी रहेगा। शीघ्र ही सरकार द्वारा प्रस्ताव को वापस नहीं लिया जाता तो आन्दोलन को और तेज किया जाएगा । अगर जरूरत पड़ती है तो सड़क जाम करके सरकार का विरोध करना पड़ा तो करेंगे। हड़ताल के चलते वादकारियों एवं तहसील पर आने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते लोगों के कार्य नहीं हो पा रहे हैं । जिससे लोग खासी परेशान हैं। इस मौके पर अध्यक्ष डीके चौहान शोला, सचिव राजेश बघेल, जितेंद्र यादव सचिव सिविल बार, युवराज सिंह चौहान, नरेश प्रताप, गौरी शंकर गुप्ता, देवेंद्र दीक्षित शूल, जय प्रकाश गुप्ता, मुरारी लाल शर्मा, विपिन कुमार, सुरेश चंद्र, राधेश्याम यादव, महेश चंद्र अंजाना, ब्रजेश यादव, प्रमोद बघेल, महेंद्र सिंह यादव, वीरपाल सिंह यादव, अवनेश कुमार शर्मा, भरत सिंह कुशवाह, श्रीकृष्ण, देवकांत कौशिक, उदयवीर सिंह, सूरज पाल बघेल, राजेश यादव, सुखवीर सिंह, समीर यादव, योगेंद्र सिंह पुण्डीर, ग्रीस यादव, रंजीत पौरुष, विजय उपाध्याय, रूपेंद्र सिंह बघेल, दीपेश पाठक, प्रियांशु दरगढ़, भगवान सिंह, तौकीर अहमद, ऋषभ शर्मा, मुनेश कुमार, आनंद, विनय कुमार, चंद्रप्रकाश, इन्द्रपाल सिंह यादव, रेशमपाल आदि मौजूद रहे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment