नगर पालिका परिषद के कॉम्प्लेक्स से पुनः एक ई-रिक्शा से दो बैटरियां चोरी

बेखौफ चोरों ने तीसरी बार दिया घटना को अंजाम 24 घंटे तैनात रहते है परिसर में नगर पालिका कर्मचारी बाबजूद हो रही चोरी


सिकंदराराऊ । नगर पालिका परिषद के कॉम्प्लेक्स में एक बार फिर से चोरों ने धावा बोल दिया। बीती रात चोर वहां खड़े एक ई-रिक्शा की दो बैटरियों को चोरी कर ले गए। कूड़ा निस्तारण स्थल के पीछे स्थित पालिका परिसर में हुई इस घटना से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। यह परिसर लाखों रुपये के वाहनों का भंडारण स्थल है और यहां 24 घंटे कर्मचारी तैनात रहते हैं। मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने को कोतवाली में तहरीर दी है। तीसरे बार हुई चोरी से चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।
बतादे कि 10 जून की रात्रि को भी चोर उक्त परिसर में खड़े एक ई रिक्शा की बैटरी को चोरी कर ले गए थे। अभी उक्त मामले की जांच पूरी नहीं हो पाई । सप्ताह भर में चोरों ने एक ई रिक्शा की दो बैटरियों पर पुनः हाथ साफ कर दिया । इस परिसर में यह चोरी की तीसरी घटना है। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर अधिकारियों ने पूर्व की भांति मौके का निरीक्षण किया और संबंधित कर्मचारियों से पूछताछ की। इन लगातार चोरी की घटनाओं ने परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और कर्मचारियों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जबकि उक्त परिसर में 24 घंटे नगर पालिका के कर्मचारी भी तैनात रहते थे। बाबजूद इसके चोरी की घटनाओं को बेखौफ होकर चोरों द्वारा अंजाम दिया जा रहा है। उक्त परिसर में नगर पालिका के लाखों रुपए के वाहन आदि खड़े रहते है। इससे प्रतीत होता है कि दाल में काला नहीं ,बल्कि दाल ही काली है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment