सरकारी से लेकर प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों की लग रही भीड़

सिकंदराराऊ। भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ने के साथ साथ उल्टी, दस्त, बुखार एवं वायरल जैसी बीमारियां लोगों में पनपने लगी है। सरकारी से लेकर प्राइवेट अस्पतालों में इन बीमारियों से ग्रस्त बच्चो एवं लोगो की कतार लगी हुई है। उल्टी, दस्त ,बुखार पीड़ित बच्चे एवं युवा प्रतिदिन सरकारी अस्पताल में उपचार को पहुंच रहे है।
बतादें कि सुबह से ही आसमान से आग बरसाना शुरू हो जाता है और दोपहर में तेज धूप एवं गर्म हवाओं के चलने से बच्चो एवं लोगों में उल्टी, दस्त ,बुखार की अचानक शिकायत बढ़ सी गई है। सरकारी अस्पताल से लेकर प्राइवेट अस्पतालों में उल्टी, दस्त एवं बुखार के मरीजों की लगातार संख्या बढ़ रही है। गर्मी और दूषित खान पान के कारण बच्चे उल्टी , दस्त और पेट दर्द से पीड़ित हो रहे है। इस मौसम की चपेट में आकर लोग बीमार हो रहे है। I सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा आर के वर्मा ने बताया कि डायरिया के प्रमुख कारणों में दूषित खानपान , इंफेक्शन, वायरल इंफेक्शन और फूड प्वाइजनिंग शामिल है । रोग के मुख्य लक्षणों में पेट दर्द, दस्त, बुखार एवं उल्टी शामिल है। चिकित्सको ने बचाव के लिए कुछ महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं। जिसमे उन्होंने बताया कि उबला हुआ पानी पीना, बाहर का और बासी भोजन न करना, मौसमी फल एवं सब्जियों का सेवन करना चाहिए । साथ ही तरल पदार्थों का अधिक सेवन करना चाहिए और साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है ।











