
सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़िया बाजिदपुर में नामजदों ने एक मासूम समेत परिवार को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में दो नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव गढ़िया निवासी विवेक पुत्र महेंद्र सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि बुधवार को गांव के ही टीटू से विवाद हो गया था। गुरुवार को इसी बात को लेकर नामजद टीटू एवं गंगा प्रसाद गाली गलौज करते हुए आए । जब गाली गलौज का विरोध किया गया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से उसे पीटकर घायल कर दिया। आरोपियों ने लक्ष्मी पुत्री दीपक कुमार उम्र 6 वर्ष ,ममता पत्नी पुष्पेंद्र, सोनवती पत्नी महेंद्र सिंह व विवेक पुत्र महेंद्र सिंह को भी मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।












