जमीनी विवाद में महिला को पीटकर किया घायल

सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला विजन में नामजदों ने जमीनी विवाद में एक महिला को मारपीटकर घायल कर दिया। पीड़िता ने कोतवाली में दो महिलाओं समेत चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

गांव नगला विजन निवासी बीबी जोशना पत्नी जगवीर सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 21 अक्टूबर की दोपहर 3 बजे करीब गांव के ही अजय ,अनिल पुत्रगण मानपाल, चाँदनी पत्नी रक्षपाल व सुनीता पत्नी मानपाल जमीनी विवाद को लेकर गाली गलौज करते हुए आए। जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से उसे पर हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गई । आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment