कोतवाली क्षेत्र के गांव तिलौठी में शुक्रवार को एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में चूहे मारने की दवा खा ली। हालत गंभीर होने पर आनन-फानन में परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
शनिवार को परिजनों के अनुसार, गांव तिलौठी निवासी 21 वर्षीय रॉकी पुत्र राजू ने किसी बात से क्षुब्ध होकर यह कदम उठाया। कुछ ही देर में जब उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, तो परिजनों को घटना की जानकारी हुई। इसके बाद घबराए परिजन उसे तुरंत सीएचसी सासनी ले गए, जहाँ से उसे बेहतर इलाज के लिए आगे भेज दिया गया। परिजन राॅकी द्वारा विषाक्त सेवन के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सके।












