छत से गिरकर वृद्ध गंभीर रूप से घायल, हालत चिंताजनक होने पर अलीगढ़ हायर सेंटर रेफर

गांव लाहौर्रा र्रा में घर की छत पर काम करते वक्त संतुलन बिगड़ने के कारण एक वृद्ध नीचे गिर पड़ा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार, गांव लहौर्रा निवासी करीब साठ वर्षीय अशोक पुत्र शंकर लाल किसी काम से अपने घर की छत पर गया हुआ था। बताते हैं कि इसी बीच अचानक पैर फिसलने के कारण उसका संतुलन बिगड़ गया। जिससे वह सीधे छत से जमीन पर आ गिरा। गिरने के कारण उसे गंभीर चोटें आई। घटना की जानकारी होने पर परिजन एवं अन्य ग्रामीण एकत्र हो गये। परिजन आनन-फानन में घायल को उपचार के लिए सीएचसी ले गये। जहां हालत गंभीर होने के कारण चिकितसकों ने उसे उपचार के लिए अलीगढ रेफर कर दिया। परिजनों के मुताबिक, फिलहाल अलीगढ़ के अस्पताल में घायल वृद्ध का इलाज जारी है।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment