जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विवेक उपाध्याय को आज सुबह फिर उनके घर में नजरबंद कर दिया गया। सासनी कोतवाली पुलिस सुबह करीब 6 बजे उनके बाधनू स्थित आवास पर पहुंचकर कार्रवाई की।
शुक्रवार को कांगे्रस जिला अध्यक्ष विवेक उपाध्याय के अनुसार वह तीन दिन दिल्ली में रहने के बाद देर रात ही अपने घर लौटे थे। उन्होंने एसपी हाथरस से सवाल किया कि दिल्ली से लौटने के बाद उन्हें घर में रोकने का क्या मतलब है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में उन्हें कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के साथ हौज खास थाने में गिरफ्तार किया गया था। उपाध्याय ने कहा कि विपक्ष के नेता के तौर पर शांतिपूर्ण विरोध करना उनका अधिकार है। उन्होंने एसपी हाथरस से मांग की कि इस मामले का तुरंत संज्ञान लिया जाए। साथ ही, यह भी साफ किया जाए कि उन्हें किस आदेश और किस आधार पर नजरबंद किया गया है।












