पुलिस एवं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले चार तस्करों को किया गिरफ्तार : टीम ने आरोपियों के कब्जे से 2 करोड़ 25 लाख की कीमत की हेरोइन,स्मैक एवं हजारों की नगदी की बरामद

सिकंदराराऊ । कोतवाली पुलिस एवं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर वाहन चेकिंग के दौरान गांव नगला जलाल बिजली घर के निकट से मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले चार तस्करों को करोड़ो की कीमत की हीरोइन , स्मैक एवं हजारों की नगदी समेत गिरफ्तार कर जेल भेजा है।


शुक्रवार को कोतवाली पुलिस एवं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स आगरा जोन कासगंज रोड स्थित गांव नगला जलाल के बिजली घर के पास संयुक्त रूप से वाहन चेकिंग कर रहे थी। तभी दोनों टीमों को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि कासगंज की ओर से चार तस्कर भारी मात्रा में मादक पदार्थों के साथ आ रहे है । सूचना मिलते ही दोनों टीमें हरकत में आ गई। इस दौरान टीम ने कासगंज की ओर से आ रहे चारों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस पूछताछ के दौरान अपना नाम सुदाराम उर्फ पुष्पेन्द्र पुत्र मुकुट पाल, निवासी पानी घाट परिक्रमा मार्ग वृन्दावन जनपद मथुरा ,मोनू कुशवाह पुत्र गोपाल कुशवाह निवासी गौरव कॉलोनी वृन्दावन जिला मथुरा ,अमित कुमार शुक्ला उर्फ बालकदास पुत्र जगदीश शुक्ला निवासी तनसुख पुरवा, थाना फूल बेहार, जनपद लखीमपुर खीरी, प्रीतम सिंह पुत्र रतनलाल निवासी शिवनगर कॉलोनी तयापुर थाना जमुनापार जनपद मथुरा बताया । टीम ने आरोपियों के कब्जे से 1 किलो 240 ग्राम हेरोइन, 98 ग्राम स्मैक एवं 2,910 नकद बरामद किया है। बरामद मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत लगभग 2 करोड़ 25 लाख है। पुलिस ने आरोपियों से मादक पदार्थ बरामद कर शनिवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment