हाइवे पर पलटी बाइक ,दंपती एवं दो मासूम बच्चियां हुई घायल : दिल्ली से अलीगंज जैथरा जा रही थी दंपती : हाइवे पर नहीं है जल निकासी की कोई समुचित व्यवस्था

सिकंदराराऊ। एन एच 34 के एटा रोड स्थित मंडी समिति के निकट हाइवे पर जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण आए दिन दो एवं चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर पलट जाते है। इसी क्रम में गुरुवार को दिल्ली से अलीगंज जैथरा जा रहे दंपती की बाइक मंडी समिति के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दंपती समेत दो मासूम बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन फानन में घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।


बताया जाता है कि शुक्रवार को रक्षाबंधन का पर्व होने के चलते गुरुवार को आलोक निवासी अलीगंज बाइक पर सवार होकर अपनी पत्नी नेहा एवं दो मासूम बच्चियां के साथ दिल्ली से जा रहा था । जैसे ही बाइक सवार दंपती मंडी समिति के समीप पहुंची। तभी हाइवे पर पानी भरे होने कारण बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे बाइक सवार दंपती समेत दोनों बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गई । हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार जारी है। लोगों का आरोप है कि हाइवे पर जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण यहां बार-बार पानी भर जाता है। पानी में तेज रफ्तार से आने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहन अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो जाते हैं। ग्रामीणों ने हाइवे से शीघ्र जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।

 

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment