हाथरस।थाना चंदपा साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए माह अगस्त मे 7 शिकायतकर्ताओं के खातो से यूपीआई के माध्यम से गलत खातों मे गये कुल एक लाख इक्तालिस हजार नौ सौ अठ्ठाइस रुपये की धनराशि को वापस कराया है।

पुलिस के मुताबिक माह अगस्त मे अनुज कुमार अग्निहोत्री पुत्र अरविन्द कुमार निवासी ग्राम पैकवाडा, सुधीर कुमार पुत्र शेर सिंह निवासी ग्राम नंगला मंशा, कीर्तिमान पुत्र दिनेशचन्द्र निवासी ग्राम परसारा, मौहम्मद अली पुत्र बाबू खाँ निवासी ग्राम परसारा, मौहम्मद अफजाल खान पुत्र मौहम्मद निजाकत अली खान निवासी ग्राम परसारा, उमेश कुमार पुत्र धर्मवीर सिंह निवासी नंगला खिरनी व विनोद कुमार पुत्र गिर्राज सिसोदिया निवासी ग्राम बघना द्वारा थाना चंदपा पर सूचना दी कि आनलाइन लिंक के माध्यम से उनके खाते से क्रमशः 6000 , 5111, 9768, 5000, 9819, 5000, व 1,01,230 रुपये सहित कुल 1,41,928 रुपये दूसरे खातो मे चले गये है । थाना चंदपा पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए उनकी शिकायत एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज की गयी थी ।
पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में जनपद में साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के क्रम में चलाए जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी सादाबाद के नेतृत्व में थाना चंदपा साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा सार्थक प्रयास करते हुए शिकायतकर्ताओं की कुल ₹ 1,41,928 रूपए की शत-प्रतिशत धनराशि पुनः बैंक खाते में वापस कराई गयी है।साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा वापस कराये गये लोगों ने रूपये वापस पाकर आवेदको द्वारा प्रसन्नता जाहिर करते हुये थाना चंदपा पहुँचकर पुलिस को धन्यवाद कहा और थाना चंदपा साइबर क्राइम पुलिस टीम की भूरि भूरि प्रशंसा की गयी ।
लोगों के रुपए वापस करने वाली पुलिस टीम में थाना चंदपा साइबर क्राइम पुलिस टीम एंव थानाध्यक्ष योगेश कुमार मय टीम शामिल थे।









