सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव बाजिदपुर में पुरानी रंजिश के चलते नामजदों द्वारा एक युवक पर जानलेवा हमला एवं लाठी डंडों से जमीन पर गिराकर पीटकर घायल करने और मुंह में पेशाब करने के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उक्त मामले में पीड़ित युवक के पिता ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
मुनेश कुमार पुत्र सोरन सिंह निवासी गांव दरियापुर उर्फ नगला भानचन्द थाना सिकंदराराऊ ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा था कि 17 अगस्त की शाम 5 बजे करीब उनका पुत्र शिव कुमार बाजार करने गांव बाजिदपुर गया था। जहां रंजिश के चलते सोनू पुत्र महावीर सिंह, देवेन्द्र पुत्र यतेन्द्र अनिल , सुनील पुत्रगण नेपाल सिंह, विवेक पुत्र सुनील, विशाल पुत्र राजबहादुर निवासीगण खिजरपुर थाना सिकंदराराऊ ने उनके पुत्र शिवकुमार को घेर लिया और उसे जमीन पर गिराकर लात घूसों व लाठी डन्डो से मारा पीटा तथा जान से मारने का नीयत से धारदार हथियार से भी बार किया और जान से मारने की धमकी दी। जिससे उनके पुत्र के शरीर व सिर में गंभीर चोटें आई है। यही नहीं आरोपियों ने शिवकुमार के मुँह के अन्दर पेशाब भी किया और उसका मोबाइल भी तोड़ दिया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां से उसे हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मंगलवार को नामजद आरोपी विवेक पुत्र सुनील व अनिल पुत्र नेपाल सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस बाकी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने में जुट गई थी। पुलिस ने दबिश देकर बुधवार की शाम को सोनू पुत्र महावीर सिंह एवं जांच के दौरान प्रकाश में आए बॉबी को गिरफ्तार किया। गुरुवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। जहां से दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया । पुलिस बाकी आरोपियों को गिरफ्तार करने में जुटी हुई है।